फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में सरकार ने मुंह की खाई

Tue, 14 Oct 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के एक मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी शब्बीर अहमद को बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भी बरकरार रखा। सरकार की ओर से दायर अपील को जस्टिस वीरेंद्र सिंह और जस्टिस बंसी लाल भट की खंडपीठ ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस केस के अनुसार 10 अक्तूबर 2010 को एक होंडा सिटी कार (पीबी 08 बीजे-3553) उधमपुर से बटोत की ओर तेज रफ्तार से आ रही थी। कुद में पेट्रोलिंग पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों को ठोकर मारते हुए पत्नीटाप की ओर कार मोड़ दी। अभियोजन के अनुसार पेट्रोलिंग टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए।

इस संबंध में कार चालक के खिलाफ कुद पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया। सरकारी वकील मीनाक्षी बुथयाल की दलीलें सुनने के बाद जज इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अभियोजन ने कहा कि कार चालक खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था।
विज्ञापन


उसकी कार की गति भी काफी तेज थी। जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है और आरपीसी की धारा 279 के तहत अपराध है, लेकिन ड्राइवर पर लगे आरोप शक के आधार पर ही तय किए गए हैं। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए खंडपीठ आरोपी को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें