फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी में कूदने वाली युवती का सुराग नहीं

Thu, 06 Aug 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात को तवी नदी में कूदने वाली युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वीरवार सुबह से लेकर दोपहर तक गोताखोरों ने युवती की तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


हां,  डिग्यिना में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने नवाबाद पुलिस के साथ संपर्क किया और पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर में किसी विवाद होने की वजह से रात को आठ बजे निकल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

परिवार के सदस्यों ने बेटी को सभी रिश्तेदारों, बेटी की सहेलियों के घर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित सभी धार्मिक स्थलों पर ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब उन्हें अखबार में खबर पढ़कर सूचना मिली कि बुधवार की रात को एक युवती ने तवी नदी में छलांग लगाई है।
विज्ञापन


मामला नवाबाद होने की जानकारी पाकर पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और उन्होंने युवती को ढूंढने की मांग की। तब गोताखोरों को दोपहर तक लगाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें