सोमवार देर रात अखनूर रोड (बख्शीनगर) पर अग्रवाल ट्रेडर्स हार्डवेयर शोरूम में अचानक आग लग गई। इसमें कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामान था, जो कि राख हो गया। अलग-अलग फायर स्टेशनों से पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार मध्यरात्रि करीब ढाई बजे अचानक से अग्रवाल ट्रेडर्स के शोरूम में आग लग गई। यहां पर आफिस भी बनाया हुआ है। यहां फर्नीचर, एसी, वायर, जिप्सम, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित छत कई जगह से जल गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी, तो गांधीनगर स्टेशन से तीन, सिटी और कनाल रोड से 1-1 दमकल वाहनों को भेजकर आग पर नियंत्रण पाया गया।
त्रिकुटानगर में ट्रांसफार्मर जला
गांधीनगर थाना के अंतर्गत त्रिकुटानगर इलाके में मंगलवार शाम चार बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों के जानकारी देने के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।
झाड़ियों में आग
तोप शेरखानियां, सुभाष नगर में एक बंद फैक्टरी में लगी झाड़ियों में आग लग गई। यहां नजदीक स्टेशन से दमकल गाड़ी को भेजकर आग पर काबू पाया गया।