फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पूर्व सैनिक से मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 07 Nov 2019 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में गांव मोर्चा पुर में 70 वर्षीय पूर्व सैनिक से भूमि विवाद के चलते दो भाइयों और एक के बेटे ने मारपीट की। पूर्व सैनिक अपने खेत में काम कर रहा था। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सैनिक कृष्ण लाल पुत्र अमरनाथ निवासी मोर्चा पुर ने बताया कि वह बुधवार को अपने खेतों में काम कर रहा था। इस बीच गांव निवासी अशोक कुमार, सोहनलाल उर्फ रिंकू (दोनों भाई) और गगन कुमार पुत्र सोहनलाल ने उस पर हमला बोल दिया। इनके साथ उनका भूमि विवाद था। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई। परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें