जम्मू में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह करन मार्केट इलाके में एक बुजुर्ग का शव मिला है। सुबह के वक्त जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्होंने शव को देखा। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवाया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।