जम्मू संभाग के कठुआ के चड़वाल सेक्टर के गांव सेंसवां से ढाई महीने से लापता बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव गांव से कुछ सटे जंगली इलाके से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के करण सिंह निवासी सेंसवां के लापता होने की शिकायत चड़वाल चौकी में दर्ज कराई गई थी। उसकी पहचान कपड़ों से हुई है।