जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने बडगाम में शारीरिक शिक्षा विभाग (पीईडी) में नौकरी पाने के लिए कथित रूप से फर्जी खेल प्रमाण पत्र दिखाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इस मामले में सात आरोपियों समेत 14 की नियुक्तियां रद्द की जा चुकी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को आरोप पत्र दायर किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सभी सात लोगों ने विभिन्न खेल संघों के फर्जी राष्ट्रीय खेल प्रमाण-पत्र दिखाए ताकि चयन प्रक्रिया में उन्हें लाभ मिल सके। बताया कि अपराध शाखा की जांच के आधार पर युवा सेवा एवं खेल निदेशालय ने मामले में सात आरोपियों समेत 14 लोगों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।