बिश्नाह पुलिस ने बैंक महा प्रबंधक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जम्मू कश्मीर बैंक की दियोली शाखा के महाप्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई कि पुरन चंद निवासी बहादुर गढ़ बिश्नाह ने बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये लोन लिया था। उसे अब 4,36,497 हजार रुपये देने थे। पुरन चंद ने फर्जी वेतन सर्टिफिकेट दिया था।
इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति यूसुफ मसीह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मसीह ने भी बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया था। उसे अब 5,12,801 रुपये जमा कराने थे। फर्जी वेतन सर्टिफिकेट के कारण बैँंक ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।