फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और नहर में जा गिरी कार

Sat, 16 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकुटा नगर में एक कार चालक ने पहले सड़क पर खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मारी। इसके बाद खुद नहर में जा गिरा। घटना शुक्रवार देर रात की है। नहर कार में गिरने के बाद चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त किया। कार के नंबर से चालक की पहचान की गई, जिसको अभी पकड़ा नहीं गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नहर से जेके02बीके, 9080 एक्सयूवी 500 कार गिरने के सूचना मिली थी। इसके चालक की पहचान आशीष आनंद निवासी ग्रेटर कैलाश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से चालक की पहचान की। वहीं सड़क पर खड़ी कार नंबर जेके04बी, 0305 को टक्कर मारने पर चालक आशीष पर एफआईआर नंबर 10 में 279 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें