फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार रविंद्र रैना की हालत में सुधार

Sun, 21 Dec 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा सुंदरबनी के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी भी उन्हें मेडिकल कालेज जम्मू के इंटेसिव केयर यूनिट(आईसीयू) रखा गया है। रैना पर शुक्रवार को नौशेरा के राजल में चुनाव प्रचार के दौरान पीडीपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें नौशेरा से जम्मू लाया गया। वहीं इस मामले में पीडीपी के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को पीडीपी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने के बाद पांच लोग घायल हो गए।

इनमें भाजपा प्रत्याशी और उनके दो कार्यकर्ता और पीडीपी के दो कार्यकर्ता शामिल थे। जीएमसी में रैणा का हाल जानने पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन


राजोरी के एसएसएप हसीब मुगल का कहना है कि पीडीपी के कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। छूटते ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेडिल कालेज में भर्ती रविंद्र रैना की हालत में कुछ सुधार हो रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनके शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट आई है। जिसको ठीक होते वक्त लगेगा। अभी उनको आईसीयू में ही रखा गया है। एक दो दिन में उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

मेडिकल कालेज के सुप्रीटेंडट रविंदर रत्न लाल पाल का कहना है कि शुक्रवार को उनका अल्ट्रा साउंड करवाया गया। अन्य टेस्ट भी किए गए। शनिवार को रविंद्र का सी टी स्कैन और कुछ और टेस्ट किए गए। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सेठी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें