सांबा में घगवाल पुलिस ने विभिन्न पुलिस थानों से वांछित आरोपी को पकड़ा है। घगवाल पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि बलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 कठुआ के खिलाफ वर्ष 2012 में धारा 364, 382, 341, 323 के तहत मामला दर्ज था।
वह लंबे समय से पकड़ से बाहर था। पुलिस थाना कठुआ, लखनपुर, पीएस नगरी, हटली मोड़ और आरएस पुरा में भी उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था। उसे शनिवार को पकड़ लिया गया।