फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल की मौत

Fri, 27 Feb 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर थाना अंतर्गत कुछ दिन पहले इलाके में हुए एक सड़क हादसे के घायल ने चंडीगढ़ में इलाज के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया। रतनो चक्क कुंजवानी निवासी सुनील दत्त (45) के शव को जम्मू लाया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


गांधीनगर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। गांधीनगर पुलिस के मुताबिक 16 फरवरी को रतनो चक्क, कुंजवानी निवासी सुनील दत्त अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतवारी से सिटी की ओर जा रहे थे, कि गांधीनगर क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल एक डिवाइडर के साथ टकरा गई।

बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और इस हादसे में बुरी तरह से जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्हें घायल अवस्था में जीएमसी भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के मुताबिक के सिर पर गहरी चोट आई थी। उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी में डाक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


वीरवार को उनकी इलाज के  दौरान चंडीगढ़ में ही मौत हो गई। परिवार के सदस्य उनके शव को जम्मू लेकर पहुंचे, तो गांधीनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें