जम्मू। कठुआ के दयालाचक में बस हादसे के दो मृतकों रूमीला बेन और मीना बेन के शव सूरत भेज दिए गए हैं। वहीं, पांच अन्य घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दस घायल अभी जीएमसी में भर्ती हैं। मृतकों के शव विमान से भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि सूरत के सांसद सोमवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कालेज अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। अस्पताल प्रशासन से भर्ती घायलों को हर तरह का इलाज देने के लिए कहा। रविवार को एक बस सांबा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई थी। बस में करीब 43 यात्री थे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। ब्यूरो