जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने एक 11वी कक्षा की छात्रा की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ तथा पॉक्सोे का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुड़ा बख्शी नगर की रहने वाली नाबालिग की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। उसने बताया कि विनायक तथा कर्ण निवासी रेशमघर कालोनी ने उसके साथ गलत हरकत की। बताया कि उसे धोखे सेबुलाया गया। उसके बाद दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गलत हरकतें की गईै। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।