चिनैनी। सुद्धमहादेव चौकी अंतर्गत गांव कोसार में एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बाजार से सामान लेने गई बच्ची जब देर तक नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने बच्ची की तलाश की तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पिता ने सुद्धमहादेव चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी आठ साल की बच्ची वीरवार की शाम को कुछ सामान लेने के लिए पास के बाजार में गई थी। जब वह लौट रही थी तो रास्ते में गांव का एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। जब बच्ची को घर आने में देरी हुई तो उसकी तलाश की गई, इस बीच आरोपी फरार हो गया। इससे बच्ची दुष्कर्म का शिकार होने से बच गई। सुद्धमहादेव पुलिस ने वीरवार को बच्ची का मेडिकल कराया तथा मामले की जांच करते हुए पिता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ब्यूरो