ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस थाने के अधीन पंचायत मट्टू के गांव अपर मट्टू में वीरवार दोपहर खेतों में गेहूं के नाड़ में लगी आग गांव के नजदीक एक मवेशी शेड तक पहुंच गई। आग ने शेड को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शेड के अंदर रखा चारा, गेहूं की बोरियां, खेतीबाड़ी का सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की तरफ से दमकल विभाग को सूचित किया गया और दमकल विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आए एक मवेशी की भी झुलसने से मौत हो गई । शेड के मालिक कृष्ण लाल पुत्र कुल्लू राम ने बताया कि उसका लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो