दोमाना। मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य फरार है। सूर्य वंशी नगर मुट्ठी निवासी ऋषभ सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर को वह पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान दो युवक मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। ब्यूरो