जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने शास्त्री नगर से एक तस्कर को लाखों रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने शास्त्री नगर के श्मशान घाट चौक पर नाका लगाया था। यहां जांच के लिए एक सैंट्रो कार को रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन रखने के आरोप में चालक मोहम्मद सदीक निवासी मजालता के हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी उधमपुर और जम्मू में हेरोइन का धंधा करता है। वह दोनों जिलों के युवाओं को हेरोइन की तस्करी करता है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन कौन लोग हैं।