आरएस पुरा। कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार की रात चोर जनता मेडिकल स्टोर से नकदी व कीमती सामान ले उड़े। वीरवार सुबह स्टोर के मालिक जगजीत पहुंचे तो देखा कि दुकान की दीवार में छेद कर रखा है। अंदर सारा समान बिखरा पड़ा होने के साथ वहां रखे रुपये भी गायब थे। पुलिस को चोरी की जानकारी दी गई, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।