ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी ज्यौड़ियां के अंतर्गत पंचायत तरोटी के गांव में खेतों में एक पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान दानू दा मोहल्ला निवासी अजय कुमार (30) उर्फ काला पुत्र गनेश सिंह के रूप में हुई है। वह युवक चार दिन से घर से लापता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो