जम्मू। अहमदाबाद-भटिंडा (19223) ट्रेन के पार्सल केबिन से जम्मू स्टेशन पर एक शव मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 50 वर्ष के आस-पास है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो