जम्मू। सीजेएम जम्मू अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा बल, केंद्र सरकार और गवर्नर के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने के मामले में वकार भट्टी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। वकार भट्टी ने बड़गाम में सुरक्षा बल की कार्रवाई में मारे गए पाक आतंकी नवीद जट और उसके साथी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कमेंट किया था। इसमें उसने सुरक्षा बल, सरकार और गवर्नर के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस मामले में बाहु फोर्ट पुलिस थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जेएनएफ