फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी ने सरेंडर किया, दूसरा अब भी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नानक नगर में हत्या मामले के दो मुख्य आरोपियों में से एक ने सेरेंडर कर दिया है। वह मंगलवार को गांधी नगर थाने पहुंचा। उससे पूछताछ जारी है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तरफ से कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। सेरेंडर करने वाले आरोपी का नाम मलकीत सिंह है। मलकीत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पवन प्रीत सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। हत्या करने के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। शहर के शिवाजी चौक के पास तीन दिन पहले रात को यह वारदात हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें