जम्मू। पुलिस ने नगरोटा से 11 किलो चरस के साथ दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर अनंतनाग के दो युवकों को टाटा सूमो से पकड़ा। इसमें सवार रईस अहमद और मुश्ताक की तलाशी ली गई तो उनसे चरस बरामद हुई। दोनों ने बताया वे चरस को जम्मू ला रहे थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो