आज सुबह श्रीनगर-बारामुला नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुघर्टना में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारामुला जिले में नेशनल हाईवे पर बच्चू चौरा में एक ढाबे के पास एक टाटा सूमो और टाटा 407 की जबरदस्त टक्कर हो गई।
हादसा घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुआ। हादसे के बाद सूमो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के समय पास के ढाबे पर मौजूद लोगों ने घायलों को सूमों और टाटा 407 से निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
लेकिन सात लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी हादसे की अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।