जम्मू। सड़क हादसे के दौरान घायल एक युवक की जीएमसी में मौत हो गई। किश्तवाड़ के रहने वाले अनीश को बाइक पर जाते वक्त टैंकर ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसी में लाया गया। यहां सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।