सांबा। जिला के प्रथम फेज में एक निजी कारखाने में काम करते एक श्रमिक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कस्बा के वार्ड-9 निवासी ललित कुमार पुत्र रतन चंद कस्बे के निजी कारखाना में काम के दौरान घायल हो गया। कारखाना प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। ब्यूरो