फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बदबाल मोड़ पर मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गुड़ा सलाथिया निवासी मोहेशवर सिंह पुत्र सवर्ण सिंह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इस बीच बदबाल मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें मोहेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोहेश्वर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें