मीरां साहिब। शुक्रवार को आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग पर गांव टिंडेकला के पास बाइक चालक ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार घायल कर दिया। महिला की पहचान रतनो देवी पत्नी तरसेम लाल गांव टिंडेकला के रूप में हुई। बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो