मृतक का फाइल फोटो
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत
सेंट्रल जेल कोट भलवाल में हुआ हादसा, तीन युवक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
दोमाना। मोटरसाइकिलों में आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए।
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जानीपुर अंब घरोटा रोड पर सेंट्रल जेल कोट भलवाल के पास दो मोटर साइकिलें जेके 02बीएल 1825 और जेके02सीडी 1097 में टक्कर हो गई। इसमें 23 वर्षीय विजय कुमार निवासी भलवाल की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश कुमार निवासी कोट गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अविनाश कुमार और दर्शन कुमार दोनों निवासी कोट भी घायल हुए हैं। घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। घरोटा पुलिस ने आरपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं।