जम्मू। जिला लीगल सर्विस अथारिटी कठुआ केे चेयरमैन संजीव गुप्ता ने रसाना कांड की पीड़ित लड़की के पिता को साढे़ बारह लाख रुपये अनुदान दिया है। रसाना कांड मेें लड़की से दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में जिला लीगल सर्विस अथारिटी ने संज्ञान लिया। मीडिया में लड़की के नाम का खुलासा करने के बाद मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने मुआवजा देने के आदेश दिए। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होने के कारण इस मुआवजे की रकम देने की घोषणा की। जब मीडिया ने नाबालिग लड़की का नाम लिया। जेएनएफ