जम्मू। शहर के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। गांधी नगर थाने में घोमनासा निवासी हरदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया कि डेजी शर्मा निवासी गांधी नगर ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उससे पैसों की ठगी की गई है। इसके अलावा जानीपुर पुलिस ने संतोष सकेतल निवासी अपर रूप नगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया। संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुम्मट निवासी सुनील डोगरा ने एक साथी के साथ उसे चूना लगाया है। ब्यूरो