जम्मू में दो अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद ताहिर (22) निवासी नौशहरा और अब्दुल ताहिर (19) निवासी उड़ी दोनों ही तरोर, बाड़ी ब्राह्मणा से किसी काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस पर दोनों को ही घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में जितेंद्र बख्शी (35) निवासी राजपुरा की टक्कर राजपुरा बख्शीनगर इलाके में एक कार से हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।