जम्मू। शहर के पक्का डंगा इलाके में दुकान के विवाद में मंगलवार को कई लोगों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर लगाई है। जानकारी के अनुसार किरायेदार और मालिक के बीच यह विवाद हुआ है, जिसमें दोनों की तरफ से कुछ और लोग भी इसमें शामिल हो गए। मालिक ने दुकानदार से दुकान को खाली करने के लिए कहा था, जिसके बाद यह विवाद शुरू हो गया। ब्यूरो