दोमाना। जम्मू-अखनूर मार्ग पर पलौड़ा बीएसएफ कैंप के पास एक कार रणवीर नहर में गिर गई। नहर में पानी कम होने के कारण सभी सवार बाल-बाल बच गए। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात जम्मू से अखनूर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (जेके02बीडी-2814) अनियंत्रित हो कर नहर में गिर गई। नहर में पानी कम होने के कारण सवार बाल-बाल बच गए। ब्यूरो