जम्मू। भ्रष्टाचार निरोधक विशेष अदालत ने जम्मू कश्मीर पब्लिक कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (जेकेपीसीसी) के डीजीएम सुरेश कुमार रेखी और उनकी पत्नी कुमुद रेखी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने जांच में पाया कि उनके नाम पर गोल गुजराल तालाब तिल्लो में आवास, छन्नी हिम्मत में लिटिल विला गेस्ट हाउस, निधीश अपार्टमेंट छन्नी रामा में एक बिल्डिंग है। पति के साथ पत्नी का पूरा साथ रहा और उसने भी साथ दिया। कुछ संपत्ति उनके नाम भी है। न्यायाधीश सोनिया गुप्ता ने मुख्य प्रोसक्यूटिंग आफिसर राजेश बख्शी और एडवोकेट एम. गौतम की दलीलों के बाद पाया कि दोनों के खिलाफ प्रथम दृष्टया में मामला बनता है। जेएनएफ