फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, एक मोबाइल रिचार्ज से कैसे लूटे गए 21 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात नंबर से आई फोन काल पर दिए गए लालच में फंसकर एक व्यक्ति से साढ़े 21 हजार रुपये ठग लिए गए। फोन करने वाले कुछ मोबाइल नंबरों पर रिचार्ज कराने पर इनाम मिलने का लालच दिया था।
विज्ञापन


मामला शनिवार की शाम का है। जानकारी के अनुसार टंडार गांव में रहने वाले युगल किशोर को एक अज्ञात नंबर से आया। किशोर के रिश्तेदार सतपाल ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने कहा कि वह उसके बताए नंबर पर रिचार्ज कराए तो उसका इनाम निकलेगा।

इनाम में मोटरसाइकिल निकलने की बात कही गई। सबसे पहले तीन सौ रुपये का रिचार्ज कराने को कहा गया। फोन करने वाले ने कहा कि तीन सौ के रिचार्ज पर इनाम नहीं निकलने पर और रकम से किसी अन्य नंबर पर रिचार्ज करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कह कर लूट ल‌िए 21 हजार

साथ ही कहा इनाम जरूर निकलेगा, बशर्ते कि वह एक हजार से पांच लाख, दो हजार से छह लाख और ऐसे ही कुछ रिचार्ज कराकर इसका हिस्सेदार बने। इस पर पीड़ित लालच में आकर बताए गए नंबरों पर रिचार्ज कराता रहा।

किशोर ने इस तरह 21500 रुपये का रिचार्ज करा दिया। इसके बावजूद उसे कुछ हाथ नहीं लगा। इस पर किशोर ने अगला रिचार्ज कराने से पहले इनाम देने की बात कही। इसके बाद अज्ञात नंबर काल कट कर दी गई।

पीड़ित ने जब उस नंबर पर फोन किया तो संपर्क नहीं हो पाया। जिस दुकानदार के पास से रिचार्ज कराया गया था, उसे शनिवार की रात को ही पैसे दे दिए गए थे।

गौरतलब है कि इसके पहले भी क्षेत्र के कुछ लोगों को अज्ञात नंबरों से काल आते हैं। इनमें लालच देकर बैंक खातों समेत अन्य गुप्त जानकारियां मांगी जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि इन अज्ञात नंबरों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें