मीरां साहिब। गांव सिंहपुरा में बुधवार को एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका मिला। उसकी पहचान पवनीत सिंह पुत्र स्व. गुरमीत सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पवनीत की मां और छोटी बहन के साथ स्कूल गई थी। घर आने पर जब कमरे में देखा तो पवनीत के गले में दुपट्टा बंधा और वह पंखे से लटक रहा था। बेटे को लटका देख मां की चीख निकल गई। चीखने- चिल्लाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी मीरां साहिब पुलिस को दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवनीत कक्षा छह का विद्यार्थी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो