विजयपुर। सत्रामील क्षेत्र में वीरवार रात एक विवाह समारोह में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान राखी सिंह निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि राखी सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो