जम्मू। प्रीत नगर के सुदेश गुप्ता (72) की हत्या के मामले में पुलिस को लूट की थ्योरी पर संदेह हो रहा है। ऐसे में अब पुलिस परिवार व चश्मदीद से पूछताछ का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सुदेश गुप्ता की 63 वर्षीय पत्नी सुभाष गुप्ता इस वारदात की इकलौती गवाह है, लेकिन इस वारदात के बाद से उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया है। पुलिस उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार का इंतजार कर रही है। इसके बाद पुलिस सुभाष गुप्ता से अहम जानकारी जुटाकर वारदात का खुलासा करने की कोशिश करेगी। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात कोई उनके घर में दाखिल हुआ। उसने सुभाष के सामने लूट के दौरान सुदेश की गला घोटकर हत्या कर दी। ब्यूरो