जम्मू। नवाबाद पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार निर्मला देवी निवासी लोअर मुट्ठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वेद राज निवासी डोगरा हाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे धोखाधड़ी की। यह धोखाधड़ी लेनदेन की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो