सांबा। कस्बा के नानके चक के निकट हाईवे पर मंगलवार की रात को तीन वाहन आपस में भिड़ गए। परिणाम स्वरूप एक टैंकर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नानके चक के निकट हाईवे पर एक टैंकर न. जीआर 12 बीवी 3888 ट्रक न. पीबी19 बीआर 9147 और कैंटर न. एचआर 69 ए 6297 की टक्कर हो गई। एक के पीछे एक तीनो वाहनों के टकराने से तेल टैंकर के चालक कृष्ण लाल निवासी राजस्थान की मौत हो गई। जबकि सुनील कुमार (35) पुत्र मोहिंद्र, रविंद्र कुमार (24) पुत्र महावीर दोनों निवासी सोनीपत हरियाणा और सालिक राम (50) पुत्र भगीरथ निवासी कदारपुर यूपी को गंभीर चोटें आई। उन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मार्ग पर तीनों वाहनों के टकराने से काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। ब्यूरो