बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार ने मेटाडोर के सहचालक के बीच मारपीट हो गई। मोटरसाइकिल सवार अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान मेटाडोर के गलत साइड से आने पर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक सवार ने मेटाडोर के सहचालक पवन कुमार निवासी उधमपुर से मारपीट शुरू कर दी। आसपास लोगों ने सह चालक पुलिस की गाड़ी से जम्मू मेडिकल कालेज पहुंचाया। पुलिस ने सह चालक की शिकायत पर केस रजिस्टर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच बाइक सवार फरार हो गया। ब्यूरो