जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने कश्मीर के रहने वाले दो हेरोइन तस्करों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस की तरफ से लगाए गए नाके पर दोनों पकड़े गए। दोनों कश्मीर नंबर की एक कार में आ रहे थे। कार का नंबर जेके 01जे, 4446 है। आरोपियों में अरशद अहमद भट्ट निवासी काजीगुंड और आरिफ हुसैन भट्ट निवासी काजीगुंड शमिल है। प्रत्येक से दस ग्राम हेरोइन मिली है। डीएसपी विपन चंद्रन का कहना है कि आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।