जम्मू। गंग्याल पुलिस थाना अंतर्गत कालूचक में एक ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान महेश दास निवासी सीतापुर के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में सिडको बाड़ी ब्राह्मणा में रहता था। वह सड़क पार कर रहा था। कालूचक के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मौत की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो