परीक्षा देने गई नाबालिग का अपहरण
दोमाना। परीक्षा देने गई दसवीं की नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला दोमाना थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिग की मां बबली देवी निवासी गंगानगर बनतालाब ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बनतालाब में 29 जून को दसवीं की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देने गई थी। उसके बाद वह लौट कर नहीं आई। हालांकि उसने उसे अपने रिश्तेदारों और युवती की जान पहचान के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। थक हार कर उसने पुलिस को अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। ब्यूरो