पुलिस हिरासत में पकड़े गए जुआरी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
सांबा रामगढ़ पुलिस ने घो रकवाला क्षेत्र में 11 जुआरी गिरफ्तार किए है। उनके कब्जे से 6800 रुपये की नगदी भी बरामद की है।
जुए के बारे में विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर कुलदीप राज एसएचओ रामगढ़ ने घो रकवाला में एक स्थान पर छापा मारा।
जुआरियों की पहचान प्रीतम चंद, मेला राम, राजा सिंह, सोम दत्त, ओम प्रकाश, पृथीपाल, राजेश कुमार, पूरव सिंह, भगत राम, गारा राम सभी निवासी घो रकवाला, शिशु पाल निवासी नथवाल रामगढ़ के रूप में हुई।