जम्मू। बख्शी नगर क्षेत्र में गाड़ियों की वर्कशाप में हुई मारपीट में एक युवक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में तीन टांके लगे हैं। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
घायल युवक ने बताया कि उस पर गाड़ी की रिपेयरिंग में काम आने वाले औजार से हमला किया गया। ब्यूरो