फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ट्रकों की आढ़ में आतंकी गतिविधियों और नशा तस्करी बढ़ने की आशंका

Mon, 03 Sep 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
कश्मीर से आने वाले सेब के ट्रकों का आतंकी लाभ उठा सकते हैं। ट्रक चालकों से मिलीभगत कर आतंकी कश्मीर से जम्मू पहुंचकर आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


इस समय कश्मीर में सेब का सीजन है। बड़ी मात्रा में कश्मीर का सेब देश के अन्य राज्यों में जाता है। इसमें नई दिल्ली की आजादपुर मंडी मुख्य रूप से शामिल है।

ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब कश्मीर से आने वाले ट्रकों का इस्तेमाल कर आतंकी जम्मू पहुंचे हों। उधमपुर हमले में भी आतंकी ट्रक में बैठकर यहां तक पहुंचे।
विज्ञापन


हमला करने से पहले आतंकी जम्मू में भी आ चुके थे। सूत्रों का कहना है कि आतंकी ट्रकों का इस्तेमाल करके उसमें कश्मीर से जम्मू और यहां से आगे तक पहुंचने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें