फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो डोडा ने उधमपुर के एंटी करप्शन कोर्ट में मंगलवार को चालान पेश कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व भूमि अधिग्रहण कलेक्टर नासिर इकबाल, एडीसी उधमपुर मोहम्मद सलीम बांदे, नायब तहसीलदार गोपाल सिंह, प्रीतम सिंह, शाम शेर सिंह, बलविंदर सिंह, सुभाष सिंह, फतेह सिंह, तारा सिंह, जकतार सिंह, संसार सिंह, सतपाल सिंह, धर्म सिंह कुलदीप सिंह, रछपाल सिंह (अब देहांत हो चुका है) के खिलाफ चालन पेश किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अधिकारियों ने राजस्व रिकार्ड को फैबरीकेट कर मुआवजा दिया गया। जांच में पाया गया कि कुल 29 लाख रुपये का फ्राड किया गया है। जिनको अधिकारियों और लाभ लेने वालों ने आपस में बांट लिया। जांच करने के बाद ब्यूरो ने मंगलवार को कोर्ट में चालान पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें